scriptShardiya Navratri यहां कलश स्थापना के पहले होता है नाथ जी का पूजन कर अस्त्र-शस्त्र लेकर निकलते हैं पुजारी और छात्र | First day of Shardiya Navratri at Gorakhnath mandir, CM Yogi worship | Patrika News
गोरखपुर

Shardiya Navratri यहां कलश स्थापना के पहले होता है नाथ जी का पूजन कर अस्त्र-शस्त्र लेकर निकलते हैं पुजारी और छात्र

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गोरखनाथ मंदिर में की कलश स्थापना, नौ दिन इस तरह होगा पूजन
शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri at Gorakhnath Mandir) पर परंपरागत पूजन होता है गोरखनाथ मंदिर में
गोरक्षपीठाधीश्वर करते हैं कलश स्थापना

गोरखपुरSep 30, 2019 / 12:20 pm

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

Shardiya Navratri यहां कलश स्थापना के पहले होता है नाथ जी का पूजन कर अस्त्र-शस्त्र लेकर निकलते हैं पुजारी और छात्र

Shardiya Navratri यहां कलश स्थापना के पहले होता है नाथ जी का पूजन कर अस्त्र-शस्त्र लेकर निकलते हैं पुजारी और छात्र

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन श्रीगोरखनाथ मन्दिर में परम्परागत रूप से गोरक्षपीठाधीश्वर महन्त योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मन्त्रों के बीच कलश स्थापना किया। सबसे पहले नाथजी पूजा गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया। तत्पश्चात मन्दिर मे स्थापित दुर्गा जी के मन्दिर मे कालभैरव की पुजा हुई तथा वहाॅ रखे गये त्रिशुल आदि शस्त्रों को गोरक्षपीठाधीश्वर ने साधु-सन्त एवं संस्कृत विद्यापीठ के छात्रो को दिया।
Shardiya Navratri यहां कलश स्थापना के पहले होता है नाथ जी का पूजन कर अस्त्र-शस्त्र लेकर निकलते हैं पुजारी और छात्र
Dheerendra Gopal IMAGE CREDIT:
इसके बाद एक शोभा यात्रा मठ के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ नेतृत्व में शख, घंट-घड़ियाल एवं नागफनी (वाद्य-यंत्र) के साथ भीम सरोवर की परिक्रमा की तथा सरोवर मेे अस्त्र शस्त्रों को स्नान कराया गया एवं कलश में जल भरे। तत्पश्चात पुनः अस्त्र-शस्त्रों को दुर्गा मन्दिर मे स्थापित किया गया।
Shardiya Navratri यहां कलश स्थापना के पहले होता है नाथ जी का पूजन कर अस्त्र-शस्त्र लेकर निकलते हैं पुजारी और छात्र
Dheerendra Gopal IMAGE CREDIT:
प्रतिपदा के दिन माॅ शैलपुत्री की पूजा हुई। पूजा मे गोरक्षपीठाधीश्वर ने सभी देव विग्रहो का षोडशोपचार पूजन के साथ श्रीदुर्गा सप्तशती एवं देवी पुराण का पाठ मठ पुरोहित पं. रामानुज त्रिपाठी के नेतृत्व 11 पंडितों द्वारा सम्पन्न हुआ। उसके बाद भव्य आरती सम्पन हुई।
Shardiya Navratri यहां कलश स्थापना के पहले होता है नाथ जी का पूजन कर अस्त्र-शस्त्र लेकर निकलते हैं पुजारी और छात्र
आरती के पश्चात् प्रसाद वितरित हुआ एवं गोरक्षपीठाधीश्वर ने उपस्थित जनसमूह को आर्शीवाद दिया। इस दौरान द्वारिका तिवारी, महन्त रविन्द्रदास, डाॅ.अरविन्द चतुर्वेदी, डाॅ. रोहित मिश्र, डाॅ. दिग्विजय शुक्ल, पुरूषोत्तम चैबे, अरूणेश शाही, अवधेश सिंह, बृजेश मणि मिश्र, नित्यानन्द त्रिपाठी, शशि कुमार, शुभम मिश्रा, शशांक पाण्डेय आदि उपस्थित रहें।

Home / Gorakhpur / Shardiya Navratri यहां कलश स्थापना के पहले होता है नाथ जी का पूजन कर अस्त्र-शस्त्र लेकर निकलते हैं पुजारी और छात्र

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो